UP Elections 2027 : यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत सभी राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास करने के लिए कोई काम नहीं है।

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अभी हमारा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के सभी 75 ज़िलों के सर्वांगीण विकास, वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अदालतों (चाहे वह हाई कोर्ट हो, सुप्रीम कोर्ट हो या ज़िला अदालतें) के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने पर है। हमारा लक्ष्य यह पक्का करना है कि 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार फिर बने… जहां तक विपक्ष की बात है, तो उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है…”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मौर्य ने आगे कहा, ‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं है। वो बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं। सत्ता के लिए लालायित हैं। उनके सत्ता के आस-पास आने के भी 2047 तक कोई संभावना नहीं है। ये बौखलाहट में उल्टी-सीधी बात करते रहते हैं।’