1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिहार चुनाव परिणाम देखने के बाद अपने सियासी रणनीति में बदलाव कर लिया है। सपा अध्यक्ष ने अब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर नया प्लान बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिहार चुनाव परिणाम देखने के बाद अपने सियासी रणनीति में बदलाव कर लिया है। सपा अध्यक्ष ने अब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर नया प्लान बनाया है। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी पंचायत चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में सपा को जीत दिलाने के लिए आधी आबादी पर फोकस कर दिया है।

पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को तगड़ी जीत हासिल हुई थी। बिहार में नीतीश सरकार की वापसी का श्रेय आधी आबादी को दिया गया क्योंकि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। बिहार विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यूपी में आधी आबादी पर लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी है। संसद में सपा महिला सांसदों की संख्या के जरिए सपा प्रमुख यूपी की आधी आबादी के विकास और उन्नति को लेकर बड़ा संदेश दे रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ पोस्ट में उन्होंने लिखा कि संसद में पीडीए का परचम लहरातीं सपा की ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि। नारी शक्ति का विकास कहने से नहीं, उन्हें सच्चा प्रतिनिधित्व देने से ही होगा। पीडीए में ‘आधी आबादी’ के रूप में शामिल हर स्त्री का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पीडीए में शामिल ‘ए’ का मतलब ‘आधी आबादी’ है। अब हर बच्ची, युवती, नारी, महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से सम्मान देने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए हम ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएंगे और ‘उप्र की उन्नति’ के अपने संकल्प को निभाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...