HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के ट्विटर हैंडल हेड की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा सियासी पार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय

सपा के ट्विटर हैंडल हेड की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा सियासी पार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय

फर्जी मुकदमों के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे। जिसके बाद से उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताया। इस  मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी।  सपा ने कहा - मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन अग्रवाल पर अभद्र ट्विट करने का आरोप है। सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा बढ़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी।  सपा ने कहा – मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम

 

पढ़ें :- High Speed Expressway : इन हाई स्पीड एक्सप्रेस वे से यात्रा करने पर समय-पैसे की होगी बचत , सफर का मजा दोगुना हो जाएगा

कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गयी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द रिहा करें। अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। एक अन्य ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...