HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तेलंगाना रैली में अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार जाने वाली है, दबाई जा रही है विपक्ष की आवाज

तेलंगाना रैली में अखिलेश यादव बोले- मोदी सरकार जाने वाली है, दबाई जा रही है विपक्ष की आवाज

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता पक्ष के अलावा विपक्षी पार्टियों ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को तेलंगाना के खम्मम में बीआरएस की महारैली हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का साथ देने के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री खम्मम पहुंचे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

तेलंगाना। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता पक्ष के अलावा विपक्षी पार्टियों ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को तेलंगाना के खम्मम में बीआरएस की महारैली हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का साथ देने के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री खम्मम पहुंचे हैं।इस महारैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, केरल के सीएम पिनाराई विजयन के अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सीपीआई के डी. राजा भी शामिल हुए हैं।

पढ़ें :- बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे...अरविंद केजरीवाल का निशाना

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली बड़ी जीत के समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हौंसले काफी बुलंद हैं। इसी जीत के बाद राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा कदम बढ़ाते हुए विपक्षी पार्टियों के बन रहे मोर्चे की पहली महारैली में शिरकत करने खम्मम पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कल बीजेपी ने मान लिया था कि अब उनके सत्ता में 400 दिन ही बचे हैं। जो अपने दिन गिनने लगते हैं, वे सत्ता में नहीं रह सकते। अब, केवल 399 दिन शेष हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार जाने वाली है। इसलिए विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर खम्मम मंच से देश को एक अच्छा संदेश दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनी हुई सरकारों को परेशान करने का आरोप लगाया। अगले चुनाव में बीजेपी की हार तय है। उन्होंने कहा कि फासीवादी रवैये पर सवाल उठाने वाले नेताओं को परेशान करना केंद्र की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि सूर्य जनवरी से उत्तरायण में चला गया है। राष्ट्रीय राजनीति दक्षिणायन में आ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास बुनियादी मुद्दे नहीं हैं। ये सरकार संस्थाओं को कमजोर कर दबाव बनाती है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश कर उनको परेशान किया जाता है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश को यहां से संदेश जा रहा है और खम्मम की धरती ने इतिहास बनाया है।

बीआरएस की महारैली से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ बुधवार को यदाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे। केसीआर केंद्र पर कर्नाटक और तमिलनाडु और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के बीच वाटर वार शुरू करने का आरोप लगाते रहे हैं। केसीआर ने अपनी गलत नीतियों के कारण देश में बिजली संकट के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें :- पुलिसिया उत्पीड़न से प्रदेश का हर गरीब परेशान हो चुका है...मुरादाबाद की घटना पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...