HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-छठ पर घर पहुंचने के लिए रेल और गाड़ियों के किराये में बेतहाशा वसूली हो रही

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-छठ पर घर पहुंचने के लिए रेल और गाड़ियों के किराये में बेतहाशा वसूली हो रही

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, छठ महापर्व पर नदियों के घाट और वेदी बेचे जा रहे हैं। साथ ही रेलवे पर अधिक किराया वसूलने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, छठ महापर्व पर घर पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, छठ महापर्व पर नदियों के घाट और वेदी बेचे जा रहे हैं। साथ ही रेलवे पर अधिक किराया वसूलने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, छठ महापर्व पर घर पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों में लोगों कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, जबकि जनरल डिब्बो का बुरा हाल है। कई जगहों से ऐसी खबरें और फोटो सामने आ चुकी है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, छठ जैसे पवित्र पर्वों पर भाजपावाले नदियों के घाट बेच रहे हैं, वेदी बेच रहे हैं। आस्थाओं का बाज़ारीकरण अच्छा नहीं। जिस प्रकार छठ पर घर पहुंचने के लिए रेल और गाड़ियों के किराये में बेतहाशा वसूली हो रही है, वो निंदनीय है। रेल जैसा जन-परिवहन मांग के अनुसार दाम बढ़ा रहा है, ये बाज़ार का काम होता है, सरकार का नहीं कि किसी की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर किसी चीज़ का दाम या किराया बढ़ा दे। ये भी एक तरह की कालाबाज़ारी है, जिसे रोकना सरकार का काम होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...