1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए, नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए, नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही

खिलेश यादव ने कहा, जानकारी मिल रही है कि पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया है कि हर जिले में सड़क पर, खेत के किनारे टीले बने हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने भाजपा के लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा, अयोध्या में लोगों के घर को उजाड़ा गया लेकिन उनको ठीक से मुआवजा नहीं दिया गया। गोरखपुर में विरासत गलियारा के नाम पर लोगों के घर उजाड़े गए।

पढ़ें :- VIDEO: यूनिवर्सिटी के गेट पर दो युवतियों में हुई जमकर मारपीट, बाल पकड़ कर एक दूसरे को जड़े थप्पड़

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार आस्था को अपना व्यापार बना रही है। कॉरिडोर के नाम पर विरासत को खत्म करने का काम किया जा रहा है। कारोबार या किसी भी प्रकार के आयोजन लोगों को आपस में जोड़ते हैं। मेल और पर्व लोगों को खुशियां देते हैं लेकिन ये लोग किसी की खुशियां नहीं देख सकते। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार में सभी अवैध काम हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, जानकारी मिल रही है कि पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया है कि हर जिले में सड़क पर, खेत के किनारे टीले बने हुए हैं।

भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार आस्था के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानती है लेकिन काम कुछ नहीं करती है। सात हजार करोड़ से गोरखपुर के लिए एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। लेकिन, कांवड़ियों के लिए एक हजार करोड़ से कॉरिडोर नहीं बना पाई। मुख्यमंत्री ने अपने घर के लिए तो काम किया। लेकिन, कांवड़ियों के लिए कुछ नहीं किया।

 

पढ़ें :- नौतनवा से एसआईआर जागरूकता रथ यात्रा रवाना, सपा नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...