1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये

महंगाई को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने त्योहारों के रंग को फीका कर दिया है। भाजपा ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, भाजपा ने त्योहारों के रंग को फीका कर दिया है। भाजपा ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है।

पढ़ें :- फिल्म तेरा यार हूं मैं की रिलीज डेट आई सामने, अभिनेता इंद्र कुमार कर रहे डेब्यू, परेश रावल दिखेंगे मुख्य रोल में

दरअसल, आगामी दीवाली, छठ समेत अन्य त्योहारों पर बढ़ती महंगाई का साफ असर देखने को मिल रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी की परेशानी साफ दिख रही है। बाजारों में भी महंगाई का असर साफ देखने को मिल रहा है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए घेरा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा राज में न बने पकवान, तो कम-से-कम बढ़ा लो अपना ज्ञान: भाजपा राज की ‘महा-महंगाई’ में पुराने मुहावरे का नया प्रयोग: महंगे तेल ने जनता का तेल निकला। भाजपाई अर्थशास्त्र में मूल्य बढ़ने का कारण ‘मांग’ बढ़ना नहीं, बल्कि बेलगाम ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ बढ़ना होती है। भाजपा ‘मुनाफ़ाख़ोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है। भाजपा ने त्योहारों के रंग फीके कर दिये हैं।

पढ़ें :- केजीएमयू में यौन शोषण व धर्मांतरण सहित तमाम आरोपों से घिरे कुलपति के ओएसडी नपे, जांच शुरू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...