HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले-इन्होंने जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दिया

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले-इन्होंने जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 'विजय रथ यात्रा' निकाल रहे हैं। आज अखिलेश यादव की 'विजय रथ यात्रा' रायबरेली पहुंची है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्रकारों से बातचीत की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ‘विजय रथ यात्रा’ निकाल रहे हैं। आज अखिलेश यादव की ‘विजय रथ यात्रा’ रायबरेली पहुंची है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्रकारों से बातचीत की।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

इस दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिये लोकसभा की सीटें छोड़ते आए है लेकिन यह विधानसभा का चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ती आयी है और लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर सपा को बड़ी जीत मिली है। इस बार भी मैं अपील करने आया हूं कि शत प्रतिशत सीटों पर यहां की जनता सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाए।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दिया है। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के साथ सीटों की बातचीत को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार तभी गठबंधन की घोषणा की जब सीटों पर चर्चा हो गयी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे

Koo App

#किसानों_बेरोजगारों_का_इंकलाब_होगा_22_में_बदलाव_होगा जनपद रायबरेली में समाजवादी विजयरथ यात्रा के पहले दिन पग-पग पर मिला रहा है ऐतिहासिक जनसमर्थन | जनसैलाब की सुनामी देखकर ‘झूठ का फूल’ मुरझा गया है, उसकी नक़ली ख़ुशबू और रंग उड़ गये हैं। #किसानों_मजदूरों_बेरोजगारों_के_उम्मीदों_की_साईकिल #कुछ_दिन_और_बचे_हैं_शेष #आ_रहे_हैं_श्री_अखिलेश

Nafees Ahmad (@nafeesahmadsp) 17 Dec 2021

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...