1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Albinder Dhindsa : अल्बिंदर ढिंडसा संभालेंगे जोमैटो की कमान,लीडरशिप की गहरी समझ के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी

Albinder Dhindsa : अल्बिंदर ढिंडसा संभालेंगे जोमैटो की कमान,लीडरशिप की गहरी समझ के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। Eternal Ltd. के ग्रुप सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Albinder Dhindsa : भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। Eternal Ltd. के ग्रुप सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वे कंपनी के वाइस चेयरमैन के रूप में लंबी रणनीति और भविष्य की दिशा पर ध्यान देंगे। उनकी जगह ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ये जिम्मेदारी निभाने वाले हैं।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

दीपिंदर गोयल ने क्यों दिया इस्तीफा
दीपिंदर गोयल ने कंपनी को 18 साल पहले जोमैटो के रूप में शुरू किया था और इसे आज मल्टी-बिजनेस ग्रुप बनाया। उन्होंने स्टेकहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में साफ किया कि वह इटर्नल की लंबी अवधि की रणनीति पर फोकस करना चाहते हैं।

अलबिंदर ढींडसा एक फरवरी से समूह के नए सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। अलबिंदर ढींडसा  IIT दिल्ली के छात्र रहे हैं। इन्होंने यहां से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है। साथ ही अलबिंदर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से MBA भी की है।

अलबिंदर ढींडसा का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ था। उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद URS कॉर्पोरेशन में ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया। बाद में कैम्ब्रिज सिस्टमैटिक्स में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम किया।

दीपिंदर गोयल की स्ट्रैटेजिक सोच और अल्बिंदर ढिंडसा की ग्राउंड-लेवल एक्सीक्यूशन मिलकर कंपनी को अगली ऊंचाई तक ले जाने की तैयारी में हैं।

पढ़ें :- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकी, 25 दिन बाद ही बुक होगा नया रिफिल, बढ़ सकती है ब्लैक मार्केटिंग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...