1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. West Asia Crisis : डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, टूटकर 92.5 तक गिरा

West Asia Crisis : डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, टूटकर 92.5 तक गिरा

रुपया (Rupee) सोमवार को अमेरिकी डॉलर (US dollar) के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर (Dollar) की बढ़ती मांग के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया है। शुरुआती कारोबार में रुपया 92.20 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 92.528 (Rupee falls to 92.528 ) तक पहुंच गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रुपया (Rupee) सोमवार को अमेरिकी डॉलर (US dollar) के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर (Dollar) की बढ़ती मांग के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया है। शुरुआती कारोबार में रुपया 92.20 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन जल्दी ही गिरकर 92.528 (Rupee falls to 92.528 ) तक पहुंच गया।

पढ़ें :- Breaking : आरबीआई ने लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट में नहीं किया बदलाव

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 25 फीसदी से ज्यादा उछलकर 118 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध ने तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से भारत जैसे आयातक देशों में डॉलर की मांग बढ़ जाती है, जिससे रुपये पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भी रुपये की कमजोरी को बढ़ाया है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 91.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इधर डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, 0.66% बढ़कर 99.64 पर पहुंच गया। वहीं घरेलू शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,400 से ज्यादा अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 708.75 अंक टूटकर 24,000 के नीचे पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,030.38 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि इस बीच एक सकारात्मक संकेत यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.885 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 728.494 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...