1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में रह रहे हैं Aliens, यूएस संसद में बोले सैन्य अधिकारी- सरकार एलियन और यूएफ़ओ की जानकारियां छिपा रही

अमेरिका में रह रहे हैं Aliens, यूएस संसद में बोले सैन्य अधिकारी- सरकार एलियन और यूएफ़ओ की जानकारियां छिपा रही

अमेरिकी संसद कांग्रेस ने 26 जुलाई 2023 को यूएस नेवी के दो और अमेरिकी मिलिट्री के एक पूर्व अधिकारियों से एलियन यानि दूसरे ग्रह के लोगों और उनके स्पेसक्राफ्ट्स के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद तीनों ने एलियन और उनके यूएफ़ओ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। अमेरिकी सरकार लगातार उन लोगों से बातचीत कर रही है, जिन्होंने दूसरी दुनिया के स्पेसक्राफ्ट्स को देखा है या उनका सामना किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Aliens in US : अमेरिकी संसद कांग्रेस ने 26 जुलाई 2023 को यूएस नेवी के दो और अमेरिकी मिलिट्री के एक पूर्व अधिकारियों से एलियन यानि दूसरे ग्रह के लोगों और उनके स्पेसक्राफ्ट्स के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद तीनों ने एलियन और उनके यूएफ़ओ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। अमेरिकी सरकार लगातार उन लोगों से बातचीत कर रही है, जिन्होंने दूसरी दुनिया के स्पेसक्राफ्ट्स को देखा है या उनका सामना किया है।

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

अमेरिका में अब यूएफ़ओ की परिभाषा अनआइडेंटिफाइड एनोमेलस फिनोमेना यानी यूएपी कहा जाता है। सरकार ये जानना चाहती है कि क्या ऐसी चीजों से उनके देश को खतरा है। वहीं, 26 जुलाई को नेशनल सिक्योरिटी के एक सबकमेटी की सुनवाई में यूएस नेवी के रयान ग्रेव्स, डेविड फ्रेवर और अमेरिकी मिलिट्री के कॉम्बैट ऑफिसर और पेंटागन के इंटेलिजेंस अफसर डेविड ग्रश ने अपने बयान दर्ज करवाए। ये तीनों उन लोगों में शामिल हैं जिनका एलियन जहाजों से सामना हुआ है।

तीनों सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अमेरिकी प्रतिनिधि ग्लेन ग्रॉथमैन ने कहा कि हम रक्षा विभाग से एलियन मामले में पारदर्शिता चाहते हैं। हम जानते हैं कि यूएफ़ओ का मामला बहुस्तरीय है। हमें सावधान रहना होगा और डेटा के आधार पर बात करनी होगी। पेंटागन में काम करने वालों से बात करनी होगी। तीनों सैन्य अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने एलियन स्पेसक्राफ्ट्स को देखा है। उनका पीछा किया है और उनसे सामना भी हुआ है।

इस पर रेप्रेजेंटेटिव जैरेड मॉस्कोविट्ज ने कहा कि गैर-इंसानी इंटेलिजेंस का पता किया जाना चाहिए। अमेरिका के रक्षा विभाग को ऐसे गुप्त दस्तावेजों को आम लोगों के लिए सुरक्षित तरीके से खोलना चाहिए। सार्वजनिक करना चाहिए। एलियन स्पेसक्राफ्ट्स का सामना करने वाले डेविड ग्रश ने दावा किया कि उन्होंने कई दशकों के दौरान यूएफ़ओ देखें हैं। उनको क्रैश होते देखा है। इसके अलावा उनकी रिवर्स इंजीनियरिंग को भी देखा है। उन्होंने बताया कि जब वो 2019 से 2021 के बीच यूएपी टास्क फोर्स में थे, तब उन्होंने एलियन यानों से जुड़े किस्सों को सार्वजनिक करने की बात कही थी।

डेविड ग्रश ने कहा कि उनके पास फोटो, सरकारी दस्तावेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें उनके कई साथी शामिल थे। जिन्होंने एलियन और उनके स्पेसक्राफ्ट्स को देखा है। अमेरिका के पास एडवांस टेक स्पेस प्रोग्राम है जो छिपकर चलाया जा रहा है। ये कांग्रेस की नजर से बाहर हैं। वह एलियन साइट्स का पता सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकते। डेविड और उनके साथ मौजूद अन्य पूर्व सैनिकों का दावा है कि सरकार एलियन और यूएफ़ओ के बारे में जानकारियां छिपा रही है। एलियन जैसे दिखने वाले जीव, उनके अंग और गैर-इंसानी चीजें मिली हैं। लेकिन इन चीजों के बारे में सीधे तौर पर किसी को जानकारी नहीं दी जाती।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...