HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी : BJP के Cyber Warriors की टीम तैयार, विरोधियों का इस तरह करेगी मुकाबला

अमेठी : BJP के Cyber Warriors की टीम तैयार, विरोधियों का इस तरह करेगी मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अमेठी जिले में मिशन 2022 की तैयारियों में जोर शोर से जुटी है। भाजपा (BJP)जहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। तो इसके साथ ही साइबर योद्धाओं को भी तैयार कर रही है, जो सोशल मीडिया के जरिये न सिर्फ अपनी सरकार के काम काज को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बल्कि अफवाहों को भी मुंह तोड़ जबाब देंगे। बता दें कि भाजपा को सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा है। इसीलिए पार्टी जिले में आगामी विधान सभा चुनाव (Assembly elections) से पहले सोशल मीडिया की बड़ी टीम तैयार कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अमेठी जिले में मिशन 2022 की तैयारियों में जोर शोर से जुटी है। भाजपा (BJP)जहां बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। तो इसके साथ ही साइबर योद्धाओं को भी तैयार कर रही है, जो सोशल मीडिया के जरिये न सिर्फ अपनी सरकार के काम काज को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बल्कि अफवाहों को भी मुंह तोड़ जबाब देंगे। बता दें कि भाजपा को सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा है। इसीलिए पार्टी जिले में आगामी विधान सभा चुनाव (Assembly elections) से पहले सोशल मीडिया की बड़ी टीम तैयार कर रही है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने आईटी और सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि संजीव तिवारी उर्फ ‘अंशु’ को जिला संयोजक आईटी विभाग,प्रशांत शुक्ला जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग,शचींद्र पाण्डेय जिला सह संयोजक आईटी विभाग,सिद्धनाथ सिंह जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया विभाग और सनी दुबे को जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया विभाग बनाया गया है।

इसी प्रकार से भाजपा ने विधानसभा वार भी साइबर सिपाहियों की नियुक्त की है, जिसमें दुर्गेश यादव को अमेठी,माधव द्विवेदी गौरीगंज,राहुल शुक्ला जगदीशपुर,सर्वेश मणि विश्वकर्मा तिलोई आईटी विभाग विधान सभा संयोजक बनाए गए हैं। इसी तरह प्रवीण पांडेय को अमेठी,संबल दुबे गौरीगंज,प्रशांत शुक्ला जगदीशपुर और अनिल सिंह को तिलोई विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट-राम मिश्रा

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...