HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बढ़ते पानी संकट के बीच दिल्ली जल बोर्ड में तोड़फोड़, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप

दिल्ली में बढ़ते पानी संकट के बीच दिल्ली जल बोर्ड में तोड़फोड़, AAP ने लगाया भाजपा पर आरोप

दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। कई क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ और लोग सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, भाजपा जल संकट के बीच लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन सबके बीच लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। इस दौरान छतरपुर इलाके में रविवार को कुछ लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। कई क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ और लोग सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, भाजपा जल संकट के बीच लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन सबके बीच लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। इस दौरान छतरपुर इलाके में रविवार को कुछ लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की। इससे आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। द्वारका में भी पानी को लेकर झगड़े में तीन लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने वायनाड की जनता को लिखा भावुक पत्र, बोले-'आप मेरा घर-मेरा परिवार...'

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी। देखिए कैसे ‘BJP जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ कर रहे हैं।

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लोग जब गुस्से में होते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। मैं उन भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने लोगों को नियंत्रित किया। यह सरकार और लोगों की संपत्ति है। इस संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से कोई फायदा नहीं है। मैं लोगों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करता हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...