1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अमिताभ बच्चन ने Chandrayaan-3 की सफलता पर लिखी कविता, कहा- ये सजता, संवरता निखरता ये देश

अमिताभ बच्चन ने Chandrayaan-3 की सफलता पर लिखी कविता, कहा- ये सजता, संवरता निखरता ये देश

बुधवार को हर जगह बस एक ही एक शब्द गूंज रहा था 'बधाई हो अब चांद हमारा है...'। भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस बात को लेकर आज पूरे देश में खुशी की लहर है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बुधवार को हर जगह बस एक ही एक शब्द गूंज रहा था ‘बधाई हो अब चांद हमारा है…’। भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। इस बात को लेकर आज पूरे देश में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक पल पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जताने के साथ इसरो को कई सारी शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर इसरो की इस उपलब्धि को सलाम करते हुए एक बेहतरीन कविता पढ़ी।

पढ़ें :- Ayodhya के बाद Amitabh Bachchan ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन

कौन बनेगा करोड़पति 15 के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में बुधवार यानी 23 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। इस के चलते अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी को कविता के जरिए जताया। उनकी इस कविता के एक-एक शब्द को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।


अमिताभ बच्चन अपनी कविता में बोलते हैं, ‘ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद।’ अमिताभ बच्चन के इस कविता को सोशल मीडिया पर प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...