1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने चलायी गोलियां

जालंधर में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने चलायी गोलियां

AAP Leader Shot Dead in Jalandhar : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर ओबेरॉय अपनी कार से गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद घायल आप नेता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फायरिंग की घटना शुक्रवार सुबह हुई। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- होली और ईद के पर्व पर ​विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे

पीटीआई के अनुसार, जालंधर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह हुई। ओबेरॉय अपनी कार से गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

जालंधर के ACP परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें तुरंत जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है और हमलावरों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...