HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Anant Ambani-Radhika Merchant Roka : श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई रोका सेरेमनी

Anant Ambani-Radhika Merchant Roka : श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई रोका सेरेमनी

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी (Reliance chief Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का गुरुवार को रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी के बंधन में बधने जा रहे है। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका हो गया है। कपल की रोका सेरेमनी (Roka Ceremony) से पहली तस्वीर सामने आ गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजस्थान। रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी (Reliance chief Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का गुरुवार को रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी के बंधन में बधने जा रहे है। शादी से पहले अनंत और राधिका का रोका हो गया है। कपल की रोका सेरेमनी (Roka Ceremony) से पहली तस्वीर सामने आ गई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले (Rajsamand District) के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) में हुआ।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

हालांकि अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके बाद बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani, director of Reliance Industries) ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

राधिका मर्चेंट हैं प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani)  और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)  एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।

अंबानी परिवार ने जून 2022 में अरंगेत्रम सेरेमनी का किया था आयोजन

इसी साल जून में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था। वहां बॉलीवुड के नामी सितारे पहुंचे थे। आयोजन से राधिका के शास्त्रीय नृत्य करते हुए करते हुए कई वीडियो सामने आए थे, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी।

एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं राधिका मर्चेंट

पढ़ें :- श्रीकला रेड्डी का टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह की आई प्रति​क्रिया, कही ये बातें

राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर(Encore Healthcare)  के सीईओ विरेन मर्चेंट (CEO Viren Merchant) और शैला मर्चेंट (Shaila Merchant) की बेटी हैं। राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...