1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत और 22 घायल

Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत और 22 घायल

Andhra Pradesh Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस में आग लगने की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Andhra Pradesh Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस में आग लगने की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- सनराइज देखने लोनावला निकले 3 दोस्त, लौटते समय सड़क हादसे में IIT बॉम्बे के छात्रों की दर्दनाक मौत

पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गुरुवार को यहां मरकापुरम ज़िले में बस में आग लगने की एक दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 22 लोग घायल हो गए। पीड़ित लोग ज़िंदा जल गए। स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस की टक्कर बजरी से लदे एक टिपर से हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अधिकारी आगे की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

सीएम एन चंद्रबाबू नायडु ने इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उनके कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें एक टिपर ट्रक से टक्कर के बाद एक निजी बस में सवार कई यात्री जिंदा जल गए। उन्होंने दुर्घटना का विवरण जानने के लिए अधिकारियों से बात की।”

सीएम कार्यालय ने आगे कहा, “अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ‘हरिकृष्ण ट्रैवल्स’ की यह बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...