1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब पहुंचे केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली की तर्ज पर करेंगे काम, सरकार में आने पर देंगे 300 यूनिट बिजली मुफ्त

पंजाब पहुंचे केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली की तर्ज पर करेंगे काम, सरकार में आने पर देंगे 300 यूनिट बिजली मुफ्त

पंजाब विधानसभा चुनाव के करीब आते ही आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सीएम केजरीवाल आज पंजाब के चंडीगढ़ पहुंचे और प्रेसवार्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के करीब आते ही आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सीएम केजरीवाल आज पंजाब के चंडीगढ़ पहुंचे और प्रेसवार्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

पंजाब में चुनाव जीतने पर उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया गया इससे पहले केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किए गए एक ट्वीट में कहा था…‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। इससे महिलाएं बहुत खुश हैं।

पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’ बता दें कि, पंजाब में अभी कांग्रेस की सरकार है। वहीं, पंजाब कांग्रेस में अभी बगावत चल रही है। इस ​बीच केजरीवाल ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

पढ़ें :- UP Rainfall Alert : आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...