HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस मुस्लिम नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप

अखिलेश यादव को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस मुस्लिम नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। दरअसल, उनका आरोप है कि मुसलमानों हो रहे अत्याचार के खिलाफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आवाज नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण वो लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सहारनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। दरअसल, उनका आरोप है कि मुसलमानों हो रहे अत्याचार के खिलाफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आवाज नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण वो लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

इस बीच सहारनपुर के वरिष्ठ सपा नेता सिकंदर अली (Sikandar Ali) ने सपा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुस्लिम समाज की अनदेखी कर रहे हैं। बता दें कि, सिकंदर अली (Sikandar Ali) जिला महासचिव के साथ कई अन्य पदों पर आसीन थे।

सिकंदर अली ने कहा कि आजम खान की गिरफ्तारी समेत कई मामलों में अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह वह सपा नहीं है जो मुलायम सिंह यादव के समय थी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नई हवा है नई सपा के नारे पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, मुसलमानों का वोट लेकर ही सपा 111 सीटें जीत थीं लेकिन जिस तरह से आजम खान और नाहिद हसन के मसले पर उन्होंने कुछ नहीं किया इससे साफ है कि जब एक विधायक के लिए खड़े नहीं हो सकते तो आम कार्यकर्ता का क्या साथ देंगे।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...