1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का राजस्थान में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 आरोपी रडार पर

जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का राजस्थान में बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 आरोपी रडार पर

राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाला मामले (Jal Jeevan Mission Scam) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। एसीबी (ACB) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजस्थान। राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाला मामले (Jal Jeevan Mission Scam) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। एसीबी (ACB) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया।

पढ़ें :- टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही देंगे इस्तीफा! जानें क्या है पूरा मामला?

राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ा एक्शन लिया। एसीबी (ACB) की टीमों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 15 आरोपियों के ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया। कार्रवाई की जद में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल (Retired IAS officer Subodh Agarwal) भी शामिल हैं।

एसीबी (ACB) सूत्रों के अनुसार, जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर के अलावा बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर तड़के दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। टीमों ने दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...