HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Jamun leaves: जामुन ही नहीं इसकी पत्तियां खाने से शुगर कंट्रोल करने के अलावा हैं कई गजब के फायदे

Benefits of Jamun leaves: जामुन ही नहीं इसकी पत्तियां खाने से शुगर कंट्रोल करने के अलावा हैं कई गजब के फायदे

गर्मियों में जामुन खूब खाया जाता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। पर क्या आप जानते हैं जामुन के साथ साथ इसके पत्तों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Jamun leaves: गर्मियों में जामुन खूब खाया जाता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। पर क्या आप जानते हैं जामुन के साथ साथ इसके पत्तों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Benefits of eating Amla kernels: आंवले में ही नहीं इसकी गुठली में भी छिपे हैं कई गुण, पाचन से लेकर बाल और स्किन को होते हैं गजब के फायदे

जामुन में विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा आयरन और पोटैशियम भी मौजूद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार जामुन में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ जामुन ही नहीं इसकी पत्तियां और इसकी गुठली भी बेहद फायदेमंद होती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार जामुन की गुठलियों और तनो से डायबिटीज की दवाएं बनाई जाती है। जामुन के पत्तो में पोटैशियम, आयरन और फाइबर पाया जाता है। इसके पत्ते खाने से पाचन बेहतर होता है।

पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं हार्ट को भी हेल्दी रखता है। जामुन के पत्तो का सेवन करने ,े बीपी और कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल हो सकता है। इतना ही नहीं इसके पत्तो का सेवन करने से ओरल हेल्थ बेहतर होती है। दांतों और मसूड़ों की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Side Effects of Drinking Too Much Tea: दिनभर में कितनी चाय पी जाते हैं आप, शरीर को होते हैं ये शरीर को यें खतरे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...