HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपनी माटी अपनी शान : साक्षी सिंह को ‘गहरवार वंश शिक्षा सम्मान’ से किया सम्मानित

अपनी माटी अपनी शान : साक्षी सिंह को ‘गहरवार वंश शिक्षा सम्मान’ से किया सम्मानित

अपनी माटी आपनी शान संगठन ने रविवार को 13 नवंबर को आईएससी बोर्ड परीक्षा 12 वीं में 97 फीसदी से अधिक अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली साक्षी सिंह को 'गहरवार वंश शिक्षा सम्मान' से सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता-पिता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। अपनी माटी आपनी शान संगठन ने रविवार को 13 नवंबर को आईएससी बोर्ड परीक्षा 12 वीं में 97 फीसदी से अधिक अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली साक्षी सिंह को ‘गहरवार वंश शिक्षा सम्मान’ से सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता-पिता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

इस कार्यक्रम के सूत्राधार व मार्गदर्शक यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों ये कल्पना मूर्तरूप ले पाई है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम बेटी साक्षी और इनके माता पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा हम सभी के लिए एक त्योहार जैसा रहा। श्री सिंह ने कहा कि हो भी क्यूं न,क्योंकि हमारे बंसज के लिए नई परम्परा की शुरुआत रही। एक ऐसा सम्मान जिसे आज तक न किसी बच्चे और न ही उनके माता पिता को अपने कुल ,अपने बंशज के द्वारा इस प्रकार सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

श्री सिंह ने कहा कि सच में बहुत उत्साह का दिन बहुत ही गर्व का दिन था। इस उत्साह को हम यहां शब्दों में नही बयां कर सकते। बस जो उपस्थित हुए वे महसूस कर सकते हैं।

अपनी माटी अपनी शान संगठन के पदाधिकारी मनोनीत

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम बिना संरक्षक, मार्गदर्शक व लेखा जोखा बिना के सुचारू रूप से बहुत अच्छी गति से आगे नहीं बढ़ सकता। इसे और सुचारु रूप से आगे बढ़ाने और वरिष्ठ जन को सम्मान देने के लिए एक पहल और की गई । जिसमें अपनी माटी अपनी शान समूह के हम सब के वरिष्ठ भूपाल सिंह को संरक्षक, महंथ सिंह को अध्यक्ष और जितेंद्र सिंह शक्तिनगर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते हुए सम्मानित किया किया गया है। हम अपने तीनों पदाधिकारियों को पूरी टीम की तरफ से स्वागत करते हुए हृदय से बधाई देते हैं।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष महंथ सिंह,कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,कौशल किशोर सिंह,जितेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार सिंह, चित्रसेन सिंह,संतोष सिंह,कपिल देव सिंह,रामचंद्र सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह,विनोद सिंह, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थि​त थे। इस कार्यक्रम का आयोजन राघवेंद्र प्रताप सिंह के सुलभ अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार में स्थित आवास पर आयोजित किया गया था।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...