1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Arjun Kapoor ने फैंस को दी चेतावनी, कहा – मेरे नाम से हो रही धोखाधड़ी से सचेत रहें

Arjun Kapoor ने फैंस को दी चेतावनी, कहा – मेरे नाम से हो रही धोखाधड़ी से सचेत रहें

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब अभिनेता अपने एक पोस्ट के जरिए एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब अभिनेता अपने एक पोस्ट के जरिए एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को एक ऑनलाइन घोटाले के बार में चेतावनी दी, जिसमें कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनकर काम कर रहा है और लोगों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है।

पढ़ें :- मदीना में इन्फ्लुएंसर फैजू ने किया निकाह, पहली बार दिखाई अपनी पत्नी की झलक; तस्वीरें वायरल

उन्होंने प्रशंसकों को इस तरह की ऑनलाइन घोटाले से सावधान रहने के लिए कहा है। अर्जुन ने लिखा, ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक अचानक शख्स मेरे मैनेजर होने का दावा करते हुए लोगों से संपर्क कर रहा है और मुझझे मिलने का प्रस्ताव दे रहा है। कृप्या जान लें कि ये संदेश वैध नहीं है और मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी ऐसे माध्यमों से लिंक पर क्लिक करें या व्यक्तिगत विवरण साझा करें। कृप्या सकर्त और सुरक्षित रहें।’काम के मोर्चे पर बात करें तो अर्जुन को पिछली बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

पढ़ें :- Video : तेज प्रताप यादव ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ टूटे रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, बोले-'उसका अफेयर था, पुराने बॉयफ्रेंड से करती थीं चैट'!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...