HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Arjun Modhwadia : भाजपा का दामन थामेंगे अर्जुन मोढवाडिया, कल कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Arjun Modhwadia : भाजपा का दामन थामेंगे अर्जुन मोढवाडिया, कल कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Arjun Modhwadia : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़े में सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia) अब भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। मोढवाडिया पोरबंदर से विधायक रहे हैं, उन्होंने सोमवार को विधायकी और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia) ने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंप दिया है। इसके अलावा गुजरात में पूर्व विधायक और कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर और धर्मेश पटेल ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफा के बाद से ही अर्जुन मोढवाडिया के भाजपा में शामिल होने की अटकलें थी। माना यह भी जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...