1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bathinda Military Station: बठिंडा मिलेट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या करने वाला गिरफ्तार!

Bathinda Military Station: बठिंडा मिलेट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या करने वाला गिरफ्तार!

बठिंडा मिलेट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या करने वाले मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में देसाई मोहन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पंजाब: बठिंडा मिलेट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या करने वाले मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में देसाई मोहन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

यह पहले इस मामले का चश्मदीद गवाह था। पुलिस को आरोपी पर पहले से ही शक था और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बठिंडा मिलेट्री स्टेशन पर बुधवार को चार जवानों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  घटना के वक्त ये सारे जवान स्टेशन में अपने बैरक में सो रहे थे।

जिन जनावों को गोली लगी वो  सभी आर्टिलरी की 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। पहले तीन विशेष वाहनों के चालक थे, जो तोपखाने की बंदूकें खींचते थे। इन सभी की उम्र 24 से 25 साल के बीच थी।

पंजाब पुलिस ने हथियार व  इंसास राइफल के 19 खाली खोल बरामद किए गए थे।  पुलिस एवं सेना अधिकारियों ने घटना के बाद कैंट के हर एक गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि जवानों की हत्या के लिए कोई भी बाहरी अंदर नहीं आया।

चश्मदीद वार्ड कर्मी ने कुर्ता पायजामा पहने दो लोगों के आने की बात कही थी घटना के चश्मदीद वार्ड के कर्मी ने यूनिट के मेजर शुक्ला को बताया था कि दो व्यक्ति सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आए थे और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने मेजर शुक्ला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

पढ़ें :- पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...