Gambhir's Remark on Arshdeep-Mitchell : भारतीय हेड गौतम गंभीर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल की लड़ाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने इस विवाद में अर्शदीप का खुलकर समर्थन किया और कहा कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं थी।
Gambhir’s Remark on Arshdeep-Mitchell : भारतीय हेड गौतम गंभीर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल की लड़ाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गंभीर ने इस विवाद में अर्शदीप का खुलकर समर्थन किया और कहा कि उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं थी।
दरअसल, अहमदाबाद में 8 मार्च को खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान विवाद तब खड़ा हो गया, जब गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप का एक थ्रो न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल के शरीर पर लगा। थ्रो के बाद मिशेल काफी नाराज दिखे और उनकी अर्शदीप से कहा-सुनी हुई। जिसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करके मामले को जल्दी से शांत किया।
इस मामले में आईसीसी ने एक्शन लेते हुए अर्शदीप सिंह को कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने के लिए पेनल्टी लगाई है। वहीं, जब भारतीय कोच गौतम गंभीर से इस विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने अर्शदीप का समर्थन किया और कहा कि अपने देश को रिप्रेजेंट करते समय अग्रेसन दिखाना स्वाभाविक है। एक पॉड कास्ट में गंभीर ने कहा, ‘आप अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं और आपको अग्रेसन दिखाना ही होगा। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’
भारतीय कोच ने आगे कहा, ‘अगर आप बॉल वापस भी फेंकते हैं, तो भी यह बिल्कुल ठीक है। इस दुनिया का कोई भी बॉलर दो छक्के नहीं खाना चाहता, और मैं अपने प्लेयर्स से इसी तरह का रिस्पॉन्स देखना चाहता हूं। अगर अर्शदीप ने डेरिल मिशेल से माफी नहीं मांगी होती, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होती।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सॉरी कहने की कोई ज़रूरत नहीं थी। यह अच्छा है कि उन्होंने माफी मांगी, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त नहीं होता और कोई दुश्मन नहीं। आपका काम बस अपने देश के लिए मैच जीतना है।’
बता दें कि अर्शदीप ने इस घटना पर बात करते हुए साफ़ किया कि उन्होंने तुरंत मिशेल से माफ़ी मांग ली थी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान अर्शदीप ने कहा, “मैं मिशेल से माफ़ी मांगने गया था। मेरा थ्रो थोड़ा ज़्यादा रिवर्स-स्विंग हो गया और वह उसके शरीर पर लगा, इसलिए मैंने उससे कहा कि मैंने उसे जानबूझकर नहीं मारा।”