HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा में शामिल हुए अरुण गोविल, रामायण में निभाया था ‘राम’ का किरदार

भाजपा में शामिल हुए अरुण गोविल, रामायण में निभाया था ‘राम’ का किरदार

मशहूर टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 18 मार्च, गुरुवार को नई दिल्ली में अरुण गोविल ने बीजेपी जॉइन की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 18 मार्च, गुरुवार को नई दिल्ली में अरुण गोविल ने बीजेपी जॉइन की।

पढ़ें :- Priyanka Gandhi Roadshow Wayanad : वायनाड में आज प्रियंका गांधी का रोड शो,  लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

अरुण गोविल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में राम बने थे। इस शो में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दीपिका चिखलिया पहले से ही भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं। टीवी सीरियल रामायण देश में अत्याधिक लोकप्रिय धारावाहिक था।

राम का किरदार निभाने के कारण अरुण गोविल दर्शकों के दिल में बसने लगे थे। सीरियल रामायण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पब्लिक डिमांड के कारण कोरोना काल में एक बार फिर इस सीरियल का पुन: प्रसारण किया गया।

 

पढ़ें :- Wayanad by-election: वायनाड से कल प्रियंका गांधी दाखिल करेंगी नामांकन, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...