1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video:पता पूछने के बहाने शातिर स्नैचर ने बुजुर्ग को रोक कर स्कूटी की चाभी निकाली चाकू दिखाया और लूट ली चैन

Viral video:पता पूछने के बहाने शातिर स्नैचर ने बुजुर्ग को रोक कर स्कूटी की चाभी निकाली चाकू दिखाया और लूट ली चैन

सोशल मीडिया में चैन स्नैचिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो दिल्ली के विवेक विहार का बताया जा रहा है। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूटी सवार बुजुर्ग शख्स दो बाइक सवार लोग रोकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में चैन स्नैचिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो दिल्ली के विवेक विहार का बताया जा रहा है। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूटी सवार बुजुर्ग शख्स दो बाइक सवार लोग रोकते है।

पढ़ें :- नीशू आजाद के घर पर हुआ पथराव! बालकनी और किचन में गिरे पत्थर...वीडियो शेयर कर जताई सुरक्षा की चिंता

दोनो में से एक बाइक सवार शख्स जिसने सिर पर हेलमेट लगाया हुआ है बुजुर्ग के पास आकर पता पूछने लगता है। बुजुर्ग शख्स उसे पता बता रहा होता है। इतने में हेलमेट पहने शख्स पहले अपनी बाइक पर बैठे साथी के पास जाता है और फिर बुजुर्ग व्यक्ति से आकर पहले उसकी स्कूटी की चाभी निकालता है चाकू दिखाता है और फिर चैन लूट कर दोनो फरार हो जाते है।

पढ़ें :- Bigg Boss 20 Live : बिग बॉस 20 रियलिटी शो आज से होगा शुरू, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात

बुजुर्ग व्यक्ति जब तक कुछ समझ पाता, बुजुर्ग स्कूटी को वहीं छोड़ उनके पीछे भागने की कोशिश करता है लेकिन तब तक दोनो शातिर स्नैचर वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। यह घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...