HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश के सत्ता में आते ही लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि बढ़ा दी जाएगी : रामगोबिन्द चौधरी

अखिलेश के सत्ता में आते ही लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि बढ़ा दी जाएगी : रामगोबिन्द चौधरी

उत्तर प्रदेश की बागडोर जिस दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ होगी। उसी समय लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि मध्य प्रदेश सरकार से अधिक कर दी जाएगी। बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में सम्मान राशि 25 हजार रुपए प्रतिमाह है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बागडोर जिस दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ होगी। उसी समय लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि मध्य प्रदेश सरकार से अधिक कर दी जाएगी। बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में सम्मान राशि 25 हजार रुपए प्रतिमाह है।

पढ़ें :- 'BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें,' बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने दी नसीहत

शुक्रवार को गांधी भवन, बाराबंकी में आयोजित ‘लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान 2021 ‘ में बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 1974 का जे.पी आन्दोलन महंगाई और भ्रष्टाचार के विरूद्ध शुरू हुआ था। जो आपातकाल की समाप्ति तक चला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। पूरे देश में अघोषित आपातकाल है। लोकतंत्र सेनानियों की जिम्मेदारी है कि वह महंगाई, भ्रष्टाचार और अघोषित आपातकाल के खिलाफ लड़ाई शुरू करें।

समारोह के दौरान लोकतंत्र सेनानी राजनाथ शर्मा, रामसेवक यादव, डाॅ राजाराम वर्मा, नरेश शर्मा, सत्य प्रकाश आर्य, मुस्तफा हुसैन और बेचई यादव को मुख्य अतिथि द्वारा लोकतंत्र सेनानी गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...