HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यौन शोषण के मामले में Jani Master के अरेस्ट होते ही आयशा पर पर भी लगा गंभीर आरोप

यौन शोषण के मामले में Jani Master के अरेस्ट होते ही आयशा पर पर भी लगा गंभीर आरोप

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद साउथ सिनेमा के बड़े नामों पर कीचड़ उछल चुका है। हाल ही में यौन शोषण के मामले में कोरियोग्राफ जानी मास्टर का नाम सामने आया था। जानी मास्टर कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के कोरियोग्राफ हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद साउथ सिनेमा के बड़े नामों पर कीचड़ उछल चुका है। हाल ही में यौन शोषण के मामले में कोरियोग्राफ जानी मास्टर का नाम सामने आया था। जानी मास्टर कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के कोरियोग्राफ हैं। यौन शोषण के मामले में जैसे ही जानी को जेल में डाला गया, तो उनकी बीवी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि अगर उनके पति पर आरोप लगाने वाली महिला सबूत दिखा देगी तो वो अपने पति को छोड़ देगी। हालांकि अब आयशा पर भी संगीन आरोप लगे हैं।

पढ़ें :- हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे, जाने 11वें दिन का कलेक्शन

इस केस में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि जानी मास्टर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब इस मामले में उनकी वाइफ आयशा का नाम भी सामने आ रहा है। साथ ही आयशा को भी पुलिस अरेस्ट कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर और उनकी पत्नी आयशा दोनों ने उसके साथ मारपीट की है।

इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता ने ये भी कहा है कि उसे धर्म बदलकर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की गई है। तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पर मारपीट करने के आरोप में जानी मास्टर की पत्नी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनका पति निर्दोष है और वह ऐसा जघन्य अपराध कभी नहीं करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...