1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ashadh Gupt Navratri 2024 :आषाढ़ गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा को करें प्रसन्न,इस बार विशेष सवारी पर सवार होकर आ रही है मां

Ashadh Gupt Navratri 2024 :आषाढ़ गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा को करें प्रसन्न,इस बार विशेष सवारी पर सवार होकर आ रही है मां

सनातन धर्म में देवी दुर्गा की उपासना में नवरात्रि व्रत  रख जाता है।  चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ashadh Gupt Navratri 2024 : सनातन धर्म में देवी दुर्गा की उपासना में नवरात्रि व्रत  रख जाता है।  चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। वर्ष में हर तीन महीने बाद एक नवरात्रि आती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 06 जुलाई 2024, शनिवार से शुरू हो रही है. इस हर साल की तरह इस वर्ष भी मां भगवती एक विशेष सवारी पर सवार होकर आ रही है। आइए जानते हैं किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां और क्या है इसका अर्थ?

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मां भगवती के गुप्त तांत्रिक विद्याओं की उपासना की जाती है। साथ ही इस दौरान तांत्रिक पद्धति से पूजा-पाठ की जाती है।

 मां दुर्गा की सवारी
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, विक्रम संवत 2081 में मां दुर्गा आषाढ़ नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। विद्वानों द्वारा यह भविष्यवाणी की गई है कि इससे दुनिया में प्राकृतिक आपदा, सत्ता परिवर्तन या युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

गुप्त नवरात्री के दौरान उन नियमों का करें पालन
शास्त्रों में यह बताया गया है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान व्यक्ति को मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए। साथ ही किसी के भी खिलाफ अप-शब्द का प्रयोग ना करें। इससे पूजा का फल नष्ट हो जाता है।

गुप्त नवरात्रि की अवधि में दान-पुण्य का विशेष महत्व है, इसलिए घर के द्वार पर आए किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं। ऐसा करने से पूजा सफल नहीं होती है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...