1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भाजपा के मंत्रियो को लगाई फटकार, कहा- काम नही करना तो पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं

VIDEO: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भाजपा के मंत्रियो को लगाई फटकार, कहा- काम नही करना तो पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट पर चर्चा हो रही है। बजट की चर्चा के बीच गुरुवार को भाजपा के दो मंत्री भरे सदन में डांट खा गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को कहा ​अगर काम नहीं करना तो पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी जमकर फटकार लगाई।

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट (Budget in the Uttar Pradesh Legislative Assembly) पर चर्चा हो रही है। बजट की चर्चा के बीच गुरुवार को भाजपा के दो मंत्री भरे सदन में डांट खा गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh)  को कहा ​अगर काम नहीं करना तो पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी जमकर फटकार लगाई।

पढ़ें :- VIDEO: नाराजगी के बाद हस्ते हुए सदन में लौटे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा विधायक ने सुनाई शायरी, माहौल हुआ खुशनुमा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को बजट पर चर्चा के दौरान कार्यवाही उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई, जब प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बीच संवाद चर्चा का विषय बन गया। सदन के बोलते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने स्पीकर के विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए स्वयं फोन कर पहल की और काम भी करवाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर काम नहीं करवाना है तो पद पर रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि काम करवाना सरकार और मंत्रियों की जिम्मेदारी है, इसे गिनाने की जरूरत नहीं है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंत्री नरेंद्र कश्यप (Minister Narendra Kashyap) को भी जमकर फटकार लगाई। विधानसभा अध्यक्ष के मना करने के बाद भी मंत्री नरेंद्र कश्यप बोल जा रहे थे। इस परप स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि बैठ जाइए वरना माइक बंद करवा दूंगा। बता दें कि सतीश महाना विधि पूर्वक और संसदीय तरीके से सदन चलाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...