1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips For Money : करियर व कारोबार के लिए फायदेमंद होते हैं ये उपाय,जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं

Astro Tips For Money : करियर व कारोबार के लिए फायदेमंद होते हैं ये उपाय,जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं

जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भगवान गणेश को प्रसन्न करना आवश्यक है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips For Money :  जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भगवान गणेश को प्रसन्न करना आवश्यक है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। भगवान गणेश से जुड़े कुछ आसान उपाय करके आप अपने कारोबार व करियर में तरक्की और जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। आइये जानते है उन उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Astro Tips : मुफ्त में ली गईं चीजें भी बन जाती हैं बदहाली का कारण, होता है ये असर

सरल उपाय

1.आर्थिक समस्याओं और कर्ज से परेशान हैं, तो हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है विघ्न  बाधा भी दूर होती हैं।

2.बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। बुधवार के दिन शिवलिंग पर भी हरी मूंग अर्पित कर सकते हैं।

3.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी तरह का अनिष्ट नहीं होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पढ़ें :- Paan Ke Patte Ka Totka : पान का दान करने से मनुष्य पापों से छुटकारा पा सकता है,जानें इसके टोटके

4.पूजा के दौरान भगवान गणेश को शमी पत्ता और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। अगर शमी के पत्ता नहीं मिल रहा है तो दूर्वा अर्पित कर सकते हैं।

5.गाय को हरी घास या पालक साग अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद और ग्रह दोष पीड़ा भी दूर होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...