HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : आटे में गुड़ मिलाकर गौ माता को खिलाएं , धन की समस्या हो जाती है दूर

Astro Tips : आटे में गुड़ मिलाकर गौ माता को खिलाएं , धन की समस्या हो जाती है दूर

जीवन में धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय प्राचीन ग्रंथों में बहुत प्रकाश डाला गया है। जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में ज्योतिष शास्त्र में अनेक उपाय बताए गए है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : जीवन में धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय प्राचीन ग्रंथों में बहुत प्रकाश डाला गया है। जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में ज्योतिष शास्त्र में अनेक उपाय बताए गए है। मान्यता है कि इन उपायों का प्रयोग करने के बाद जातक को इसका लाभ मिलता है। बहुत से लोगों को जीवन में धन की कमी के कारण दुख सहने करना पड़ता है। जीवन ग्रहों के शुभ परिणाम का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र  में ग्रह दोषों और उनके उपाय के बारे विस्तृत रूप से बताया है। ज्योतिष शास्त्र  में आटे और रोटियों से होने वाले चमत्कारी उपायों के बारे में बताया गया है। आइये जानते है दुर्भाग्य दूर करने के साथ धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के महा उपायों के बारे में ।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

1.नौकरी,व्यापार को बेहतर करना चाहते हैं तो हर रविवार को आटे में गुड़ मिलाकर मीठे पुए या पूड़ियां बनाएं और गाय को दें।
2.मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर रोजाना चीटियों को डालें।
3.हल्दी डालकर बनी रोटी को गाय को खिलाने से गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होगी।घर में धन रुकने लगेगा।
4.कुत्ते को सरसों के तेल का पराठा बनाकर खिलाएं। इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होगा।
5.अगर किसी जातक के जीवन में परेशानियां साथ नहीं छोड़ रही, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो आटे में चीनी मिलाकर घर के आस पास चींटियों को खिला दें। ऐसा करने से दिक्कतों में राहत मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...