पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी।
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी।
उन्होंने आगे लिखा कि, लगभग 6 दशक एक निष्कलंक जीवन जीते हुए वे भारतीय राजनीति को नई ऊंचाइयों पर ले गए। भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए उनके सद्प्रयासों के प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन!
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी।
लगभग 6 दशक एक निष्कलंक जीवन जीते हुए वे भारतीय राजनीति को नई ऊंचाइयों पर ले गए। भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए उनके सद्प्रयासों के प्रति यह राष्ट्र सदा… pic.twitter.com/HJxipwbxDQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2024
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
वहीं, इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, अटल एक व्यक्ति नहीं… विचार हैं, अटल एक जीवन नहीं…संस्कार हैं। आज लोकभवन, लखनऊ में राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक, युगपुरुष, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए हमेशा स्मरण किया जायेगा।
अटल एक व्यक्ति नहीं… विचार हैं,
अटल एक जीवन नहीं… संस्कार हैं।आज लोकभवन, लखनऊ में राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक, युगपुरुष, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
राष्ट्र… pic.twitter.com/7f1Sfu7vU3
पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद टैगोर ने पीएम मोदी पर किया तंज, पीएम की लोकप्रियता चुनावी सफलता नही
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 16, 2024