HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटीएस टीम ने देवबंद दारुल उलूम के छात्र को किया गिरफ्तार

एटीएस टीम ने देवबंद दारुल उलूम के छात्र को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देवबन्द दारुल उलूम के एक छात्र को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया छात्र को बांग्लादेशी बताया जा रहा है। इस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिये देवबंद में पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही देवबंद में 2015 से फर्जी कागजों के जरिये रह रहा था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देवबन्द दारुल उलूम के एक छात्र को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया छात्र को बांग्लादेशी बताया जा रहा है। इस पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिये देवबंद में पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही देवबंद में 2015 से फर्जी कागजों के जरिये रह रहा था। देर रात सहारनपुर एटीएस टीम ने देवबंद दारुल उलूम जाकर वहां के रूम नम्बर 61 से गिरफ्तार किया। ATS द्वारा गिरफ्तार छात्र के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, करेंसी व फर्जी दस्तावेज मिले हैं। यही नही आरोपी छात्र के पास से जिहादी वीडियो भी मिले हैं। और साथ ही सहारनपुर व मेघालय के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...