1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रशेखर आजाद पर हमलाः शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद पर हमलाः शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर आज जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला सहारनपुर के देवबंद में किया गया है। हमलावारों ने उन पर कई राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली उनके कमर को छूती हुई निकल गयी है, जबकि उनके गाड़ी के शीशे टूट गए हैं इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : I.N.D.I.A के घटक दलों के सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय! सपा को इतनी सीट तो 15 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार‘।

पढ़ें :- मध्यप्रदेश में युवक पर पेशाब करने वाले वीडियो पर चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'आंखें मूंदे बैठे हैं बुद्धिजीवी लोग'

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...