1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya Deepotsav: दीपों से जगमगा उठे सरयू के घाट, सीएम बोले-यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक

Ayodhya Deepotsav: दीपों से जगमगा उठे सरयू के घाट, सीएम बोले-यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक

अयोध्या में इस बार का ​दीपोत्सव खास है। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। वहीं, पुष्पक विमान से उतरने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सीएम योगी ने भी भगवान राम के रथ को खींचा। इस दौरान उनके सहयोग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में इस बार का ​दीपोत्सव खास है। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। वहीं, पुष्पक विमान से उतरने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी राम दरबार तक आने के लिए रथ पर सवार हुए। इस दौरान सीएम योगी ने भी भगवान राम के रथ को खींचा। इस दौरान उनके सहयोग में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था।

मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं, जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उनका संकल्प पूरा हुआ, राम लला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया।

 

पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर

 

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...