यूपी (UP) के अयोध्या जिले में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य (History-sheeter Ram Lagan Maurya) की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूराकलंदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह (Head Constable Ashok Singh) को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर (SSP Dr. Gaurav Grover) ने सस्पेंड कर दिया है।
अयोध्या। यूपी (UP) के अयोध्या जिले में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य (History-sheeter Ram Lagan Maurya) की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूराकलंदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सिंह (Head Constable Ashok Singh) को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर (SSP Dr. Gaurav Grover) ने सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि बीते 25 अगस्त को पूराकलंदर थाना क्षेत्र (Purakalandar Police Station Area) के कन्दैला गांव में गोली व बमबाजी कर हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य (History-sheeter Ram Lagan Maurya) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजमणि सिंह समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
हत्याकांड के बाद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।