HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya: PM मोदी ने राम मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों पर की फूलों की बारिश

Ayodhya: PM मोदी ने राम मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों पर की फूलों की बारिश

अयोध्या। पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर फूलों के बारिश की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में फूलों से भारी बास्केट दे फूल निकाल निकाल कर हर श्रमिक के पास जाकर फूल बरसाए। इतना ही नहीं श्रमिकों से मुलाकात कर के उनका हौसला बढ़ाया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अयोध्या। पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों के ऊपर फूलों की बारिश की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में फूलों से भारी बास्केट दे फूल निकाल निकाल कर हर श्रमिक के पास जाकर फूल बरसाए। इतना ही नहीं श्रमिकों से मुलाकात कर के उनका हौसला बढ़ाया।

पढ़ें :- आटे-दाल का भाव तो आम लोगों को पता होगा, मंत्री-अधिकारी तो अयोध्या में जमीनों का भाव पता करने में व्यस्त थे: प्रियंका गांधी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा था। अब आपको पूरे देश का आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि अब आप लोगों को अपनी गति बढ़ानी होगी। इन श्रमिकों से पीएम मोदी खासतौर से मिले। श्रमिकों को कुर्सियों पर बैठाया गया। यहाँ पीएम मोदी श्रमिकों से मिलने पहुंचे। पीएम ने इन श्रमिकों पर फूलों की बारिश की। एक एक श्रमिक पर पीएम मोदी ने फूल बरसाए।

पढ़ें :- अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की हो जांच : अखिलेश यादव

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक आप लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिल रहा था। अब आपको पूरे देश का आशीर्वाद मिल रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा कि अब आप लोगों को अपनी गति बढ़ानी होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...