1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी के UP कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र की दिनदहाड़े हत्या, क्लासरूम के बाहर मारी गोली

वाराणसी के UP कॉलेज परिसर में बीएससी छात्र की दिनदहाड़े हत्या, क्लासरूम के बाहर मारी गोली

Banaras UP College B.Sc. Student Murder : वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े कला एवं सामाजिक विभाग के सामने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने क्लासरूम के बाहर खड़े छात्र पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां दाग दीं, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Banaras UP College B.Sc. Student Murder : वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े कला एवं सामाजिक विभाग के सामने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने क्लासरूम के बाहर खड़े छात्र पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां दाग दीं, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

पढ़ें :- VIDEO: दुल्हन बन कर स्टेज पर आई प्रेमिका तो प्रेमी ने मार दी गोली, बारात में मची भगदड़, युवती को वाराणसी किया गया रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली की आवाज सुनते ही छात्र के दोस्त उसकी ओर दौड़े, लेकिन आरोपी ने उन पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद वह हथियार को पास ही कूड़े के ढेर में फेंककर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और छात्र मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी 23 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो BSc का छात्र था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और 20 दिन बाद बीमारी से ठीक होकर आज ही कॉलेज आया था।

वारदात के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ी गईं और बाहर दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए और आसपास की 150 से ज्यादा दुकानों को भी बंद करा दिया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए 7 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। वहीं, परिजन जब मौके पर पहुंचे तो मां बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गईं। साथी छात्र भी गेट के बाहर रोते-बिलखते नजर आए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मंजीत के रूप में हुई है, जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र है और वाराणसी के चांदमारी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...