HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाहुबली सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जहरीली शराब कांड केस में 14 दिन की रिमांड मंजूर

बाहुबली सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, जहरीली शराब कांड केस में 14 दिन की रिमांड मंजूर

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव (Bahubali SP MLA Ramakant Yadav) को फतेहगढ जेल (Fatehgarh Jail)  से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ न्यायालय (Azamgarh Court) में पेश किया गया। कोर्ट ने जहरीली शराब कांड के मामले विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) के 14 दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव (Bahubali SP MLA Ramakant Yadav) को फतेहगढ जेल (Fatehgarh Jail)  से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ न्यायालय (Azamgarh Court) में पेश किया गया। कोर्ट ने जहरीली शराब कांड के मामले विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) के 14 दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया है। इसके बाद रमाकांत यादव (Ramakant Yadav)   फतेहगढ़ जेल (Fatehgarh Jail) के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान उनके समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। वहीं, उनके समर्थकों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

बता दें कि बीते सोमवार को फतेहगढ़ जेल (Fatehgarh Jail)  से पुलिस सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav)  को लेकर आजमगढ़ पहुंची। जहां दोपहर में एमएपी एमएलए कोर्ट (MAP MLA Court) में विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav)  की पेशी हुई। वहीं, साल 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में हुई जहरीली शराब कांड के मामले (Spurious Liquor Cases) में कोर्ट ने रमाकांत यादव (Ramakant Yadav)  को 14 दिन की रिमांड को मंजूर कर लिया। इसके साथ ही साथ अन्य मामले में भी उनकी पेशी हुई।

सपा विधायक रमाकांत यादव ने कहा कि हमको सरकार वर्ष 2024 तक जेल में बंद रखना चाहती है

इस दौरान बाहुबली विधायक के समर्थकों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सुरक्षा के देखते हुए पुलिस ने कोर्ट ने परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान सपा विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) के अधिवक्ता आद्या शंकर दुबे ने बताया कि कुल आठ मुकदमे में सपा विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) की एमपी एमएलए कोर्ट (MAP MLA Court)  में पेशी हुई। इसमें 7 छोटे-छोट मामले थे। जबकि जहरीली शराब कांड के मामले कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया है। इस दौरान सपा विधायक फतेहगढ जेल में ही रहेगें। वहीं, कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकले सपा विधायक रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) ने कहा कि उनको फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कुछ नहीं मिला तो जहरीली शराब कांड में फंसाया जा रहा है। हमको सरकार वर्ष 2024 तक जेल में बंद रखना चाहती है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...