स्पीड की बादशाह कही जाने वाली बजाज पल्सर नए अवतार में भारत में लॉन्च हो गईहै। 2026 Bajaj Pulsar 180 उत्साही लोगों की लगातार मांग के बाद बाज़ार में वापस आई है।
Bajaj Pulsar 180 : स्पीड की बादशाह कही जाने वाली बजाज पल्सर नए अवतार में भारत में लॉन्च हो गईहै। 2026 Bajaj Pulsar 180 उत्साही लोगों की लगातार मांग के बाद बाज़ार में वापस आई है। इसकी कुछ खास बातें यहाँ दी गई हैं। अपडेटेड मॉडल की एक बड़ी खासियत इसकी नई स्टाइलिंग है। बाइक में नए ग्राफ़िक्स दिए गए हैं, जो इसे ज़्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देते हैं। इन कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ इसमें एक नया LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो 2026 Bajaj Pulsar 180 की कीमत ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें कई नए अपग्रेड दिए गए हैं, जिनमें नया LED हेडलैंप और इंडिकेटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और नए बॉडी ग्राफ़िक्स शामिल हैं। इस साल ‘Pulsar’ ब्रांड अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, और Pulsar 150 और Pulsar 180 इस सीरीज़ के सबसे खास मॉडल रहे हैं।
नए ब्लैक कलर में पेश किया
इस बार Bajaj ने Pulsar 180 को नए ब्लैक कलर में पेश किया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। बाइक में कॉन्ट्रास्ट ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और खास बनाते हैं। इसके अलावा फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन फाइबर जैसा फिनिश दिया गया है, जिससे बाइक और स्पोर्टी नजर आती है। ये छोटे-छोटे बदलाव मिलकर इसे पहले से ज्यादा आधुनिक लुक देते हैं।
इंजन
नई Pulsar 180 में वही भरोसेमंद 178.61cc का इंजन दिया गया है, जो पहले भी शानदार परफॉर्मेंस देता था. यह इंजन 16.77 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि डेली यूज के लिए भी अच्छा है। शहर में चलाने से लेकर हाईवे राइड तक, यह बाइक हर तरह के रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देती है।