1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटियों की सुरक्षा में अगर किसी ने सेंध लगाई तो रावण और कंस जैसी दुर्गति तय… बलिया में बोले CM योगी

बेटियों की सुरक्षा में अगर किसी ने सेंध लगाई तो रावण और कंस जैसी दुर्गति तय… बलिया में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 91 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने बलिया में 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण किया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ballia News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को बलिया पहुंचे। 1.45 बजे बांसडीह विधानसभा के पिण्डहरा में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। मंच पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने चांदी के धनुष-बांण देकर उनका स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने चेतक का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

पढ़ें :- जौनपुर से BSP प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने किया नामांकन,पति धनंजय की रिहाई पर बोलीं- अब हमें बहुत ताक़त मिलेगी

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 37 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 91 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने बलिया में 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण किया।

बेटियों की सुरक्षा में अगर किसी ने सेंध लगाई तो….

पढ़ें :- अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा में अगर किसी ने सेंध लगाई तो रावण और कंस जैसी दुर्गति तय है।साथ ही कहा कि बलिया विकास में पीछे नहीं रहेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की बहनों को दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री 37.67 करोड़ से अधिक लागत की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 91 करोड़ से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया । लोकार्पित परियोजनाओं में शिक्षा विभाग की 945 लाख की दो परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग की 515 लाख की 11 परियोजनाएं, स्वास्थ्य विभाग की 1028.22 लाख की सात परियोजनाएं एवं गृह विभाग की 61.61 लाख की एक परियोजना, पर्यटन और पंचायती राज विभाग की दो परियोजनाएं शामिल हैं।

शिलान्यास की जाने वाली 10 परियोजनाओं में 295.76 लाख के दो सड़क मार्ग, शिक्षा क्षेत्र की 1781.50 लाख की चार परियोजनाएं, गृह विभाग की 979.63 लाख की दो परियोजनाएं, तथा ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज की 6043.68 लाख की दो 02 परियोजनाएं शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...