1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट (Meerut-Hapur Lok Sabha seat) से भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल (Arun Govil) चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा (BJP) के 'राम' के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल (Arun Govil) को लेकर चर्चा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट (Meerut-Hapur Lok Sabha seat) से भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल (Arun Govil) चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भाजपा (BJP) के ‘राम’ के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल (Arun Govil) को लेकर चर्चा है। वहीं उनके मुंबई पहुंचते ही एक्स पर किए गए एक ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। हालांकि इसको बाद में डिलीट कर दिया है।

पढ़ें :- चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार, 29th April के बाद पेट्रोल-डीज़ल सब होंगे महंगे: राहुल गांधी

अरुण गोविल (Arun Govil) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है कि हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? वहीं अरुण गोविल (Arun Govil) ने इस ट्वीट के जरिए क्या इशारा किया है, और बिना नाम लिए वह किस पर तंज कस रहे हैं, इस मामले में भाजपा (BJP) नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने इसको लेकर निशाना साधा है। विपक्ष के नेता भी पूछने लगे कि आखिर किस नेता का दोहरा चरित्र सामने आया है।

मेरठ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। भाजपा नेता इस पोस्ट को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि रविवार दोपहर को ही अरुण गोविल (Arun Govil) ने दूसरी पोस्ट अपलोड करके सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि मेरठ में एक महीने मुझे सभी का बहुत सहयोग और स्नेह मिला। पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में भेजने का कार्यक्रम बना रही है, इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच पहुंच जाऊंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...