अगर आप हवाई यात्रा करते हैं या फिर करने की सोच रहें है तो आप के लिए बड़ी खबर है। DGCA ने भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International flights) में 'MOBIKINS MK-PB-04' मॉडल के पावर बैंक पर रोक लगा दी है।
flights ‘MOBIKINS MK-PB-04’ Ban: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं या फिर करने की सोच रहें है तो आप के लिए बड़ी खबर है। DGCA ने भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International flights) में ‘MOBIKINS MK-PB-04’ मॉडल के पावर बैंक पर रोक लगा दी है।
खबरों के अनुसार, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को भारत आने-जाने वाली और भारत के भीतर की उड़ानों में MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक ले जाने से रोकें। यह कदम दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में हाल ही में आग लगने की घटना के बाद संभावित सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए उठाया गया है।
बता दें कि ‘MOBIKINS MK-PB-04’ मॉडल के पावर बैंक रोक लगाई गई है और ये रोक केवल भारत की घरेलू उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी इसे ले जाने पर रोक लगाई गई है। यानी आप इस मॉडल के पावर बैंक को अपने साथ भारत की घरेलू और अतंरराष्ट्रीय उड़ानों में नहीं ले जा सकते हैं।