1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर

Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर

यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। करीब सवा सौ यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था तभी अचानक सामने बंदर आ गया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। करीब सवा सौ यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था तभी अचानक सामने बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और विमान को मुश्किल से काबू करते हुए रोका। इसके बाद विमान रनवे पर वापस लाया गया और जांच शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद विमान रायपुर के लिए रवाना हुआ।

पढ़ें :- बीएससी की छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहना पड़ा भारी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ​ने किया सस्पेंड

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार डीजीसीए (DGCA) को लखनऊ एयरपोर्ट फ्लाइट इंसीडेंट (Lucknow Airport Flight Incident) की सूचना दे दी गई है और अब वह जांच करेगा। लखनऊ से रायपुर के लिए इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट 6 ई 6521 गुरुवार की सुबह 8:55 बजे रवाना हो रही थी।

सूत्रों के मुताबिक रनवे पर प्लेन अच्छी खासी स्पीड पकड़ चुका था। इसी बीच पायलट ने देखा कि सामने बंदर आकर बैठ गया। यदि वह इमरजेंसी ब्रेक ना लेता तो थ्रस्ट ले रहे जहाज के जेट उसे भीतर खींच लेते और इंजन में आग लग सकती थी। विमान के डैनो से टकराने पर बड़ा डैमेज भी हो सकता था। अब यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एयरपोर्ट के रनवे तक बंदर कैसे पहुंच गया?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...