1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Banda News: दूल्हे और बारातियों को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

Banda News: दूल्हे और बारातियों को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

यूपी के बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपरेन्दा गांव के पास बारात लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई। वहीं दूल्हा समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

बांदा। यूपी के बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपरेन्दा गांव के पास बारात लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे की भतीजी की मौत हो गई। वहीं दूल्हा समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मवई बुजुर्ग गांव से एक बारात हमीरपुर के सुमेरपुर जा रही थी। कार में दूल्हा समेत कुल सात लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार कार ड्राईवर शराब के नशे में था और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर रील देख रहा था। पपरेन्दा गांव के पास पहुंचते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दूल्हे की भतीजी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में घायल लोगो का इलाज चल रहा है।
वहीं डीएसपी राजीव प्रताप ने बताया कि शुरुआती जांच में ड्राईवर की लापरवाही और नशे में होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाहै मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 13 लोगों की मौत और 22 घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...