HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bank holiday in Jan 2023: जनवरी में 14 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, हॉलीडे लिस्ट यहां देखिए

Bank holiday in Jan 2023: जनवरी में 14 दिन बैंकों में रहेगा अवकाश, हॉलीडे लिस्ट यहां देखिए

साल 2023 शुरू होने वाला हैं। नए साल में बैंक से लेनदेन और आवश्यक कार्य करने के लिए यह जानना जरूरी होता जाता है कि बैंक  में किस दिन वर्किंग डे है और किस दिन हॉली डे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bank holiday in Jan 2023 : साल 2023 शुरू होने वाला हैं। नए साल में बैंक से लेनदेन और आवश्यक कार्य करने के लिए यह जानना जरूरी होता जाता है कि बैंक  में किस दिन वर्किंग डे है और किस दिन हॉली डे है। जनवरी में कई त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पड़ते है।  इस कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

साल के पहले महीने जनवरी में  त्यौहार, जयंती और रिपब्लिक डे नेशनल हॉलीडे की वजह से जनवरी 2023 में कुल 14 कई दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। इस छुट्टी लिस्ट में रविवार का अवकाश भी शामिल है। इसलिए बैंकिंग हॉलीडे लिस्ट के हिसाब से अपना शेड्यूल बना  सकते हैं।

जनवरी 2023 में हॉलीडे
साल 2023 के पहले महीने जनवरी में नेशनल हॉलीडे के साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण त्योहार और जंयती मनाई जानी है। इनमें नव वर्ष, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मिशनरी दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, पोंगल, गणतंत्र दिवस शामिल हैं। आरबीआई के अनुसार इन दिनों में सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। यह छुट्टियां बैंकिंग जोन के हिसाब से होंगी।

बैंकिंग जोन के हिसाब से जनवरी 2023 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें
1 जनवरी नए साल का पहला दिन रविवार (सभी राज्यों में छुट्टी)
5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी
8 जनवरी रविवार को सभी राज्यों में अवकाश
11 जनवरी मिशनरी दिवस (केवल मिजोरम में छुट्टी)
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी (दूसरा शनिवार होने से पब्लिक से जुड़े बैंकिंग कार्य नहीं होंगे)
15 जनवरी को पोंगल/माघ बिहू पर्व की छुट्टी (रविवार होने से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)
22 जनवरी को सोनम लोसर के चलते सिक्किम में छुट्टी, रविवार होने से सभी जगह बैंक अवकाश.
23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
25 जनवरी को राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश में छुट्टी)
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (सभी राज्यों में छुट्टी)
28 जनवरी को चौथा शनिवार (सभी राज्यों में पब्लिक से जुड़े बैंकिंग कार्य नहीं होंगे)
29 जनवरी को रविवार (सभी राज्यों में अवकाश)
31 जनवरी को मेदम मेफी (केवल असम में छुट्टी)

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...