सितंबर के महीने में उत्सवों की धूम मची रहेगी। गणेश विसर्जन, दुर्गा पूजा सहित कई बड़े त्योहार इस माह में रौनक विखेरते रहेंगे।
सितंबर में पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार
3 सितंबर – अगस्त्य अर्घ्य और पार्श्वा एकादशी
4 सितंबर – वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्कि द्वादशी
5 सितंबर – ओणम, शिक्षक दिवस और शुक्र प्रदोष व्रत
6 सितंबर – गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी
7 सितंबर – पूर्णिमा श्राद्ध और चंद्र ग्रहण (पूर्ण चंद्र ग्रहण)
8 सितंबर से 21 सितंबर तक – पितृ पक्ष (आरंभ 8 सितंबर से)
14 सितंबर – जीवितपुत्रिका व्रत और अष्टमी रोहिणी
15 सितंबर – इंजीनियर्स डे और विश्वेश्वरैया जयंती
17 सितंबर – विश्वकर्मा पूजा और इंदिरा एकादशी
19 सितंबर – मासिक शिवरात्रि और कलियुग पर्व का पालन
21 सितंबर – सर्वपितृ अमावस्या
22 सितंबर – शारदीय नवरात्रि और घटस्थापना (इसी दिन शरद विषुव और सूर्य ग्रहण भी है)
30 सितंबर – दुर्गा अष्टमी और संधि पूजा
सितंबर 2025 में देश के कई हिस्सों में त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपने अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम अगले महीने के लिए टाल रखे हैं, तो बेहतर होगा पहले ही यह जान लें कि आपके राज्य और शहर में कब-कब छुट्टियां रहेंगी। यहां हम आपके लिए सितंबर 2025 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट लेकर आए हैं।
सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद
बुधवार, 3 सितंबर 2025 — कर्मा पूजा (Karma Puja) झारखंड में बैंक बंद।
गुरुवार, 4 सितंबर 2025 — फर्स्ट ओणम (First Onam) केरल में बैंक बंद।
शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 — ईद ऐ मिलाद (Id-e-Milad) – थिरुओणम (Thiruvonam) गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, श्रीनगर आदि जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
शनिवार, 6 सितंबर 2025 — ईद ए मिलाद (Id-e-Milad), इंद्रजत्रा (Indrajatra) – सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद।
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 — ईद ई मिलाद उल नबी (Eid-i-Milad-ul-Nabi) – जम्मू और श्रीनगर में बंदी (Eid 6 सितंबर को मनाई गई)।
सोमवार, 22 सितंबर 2025 — नवरात्र स्थापना (Navratra Sthapna) – राजस्थान में बैंक बंद।
शनिवार, 23 सितंबर 2025 — महाराजा हरी सिंह जी जयंती (Birthday of Maharaja Hari Singh Ji) – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
सोमवार, 29 सितंबर 2025 — महा सप्तमी (Maha Saptami), दुर्गा पूजा (Durga Puja) – त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद।
मंगलवार, 30 सितंबर 2025 — महा अष्ठमी (Maha Ashtami), दुर्गा अष्ठमी (Durga Ashtami), दुर्गा पूजा (Durga Puja) – त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में बैंक बंद।